नवा रायपुर में आवास का बड़ा तोहफा, 119 करोड़ की परियोजना से बनेंगे 348 भवन; 704 फ्लैट भी प्रस्तावित
रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने सेक्टर-12 फेस-2 में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की 119.89 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन किया। परियोजना के तहत HIG और MIG श्रेणी के 348 भवनों का निर्माण किया जाएगा। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर में अब वही आवासीय परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनकी वास्तविक मांग हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और तय समयसीमा से पहले परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए। मांग के आधार पर ही शुरू होंगी नई […]



