CG News: नशीली टैबलेट तस्करी का आरोपी अस्पताल से फरार, ड्यूटी पर तैनात थे दो पुलिस जवान; CCTV से तलाश

महासमुंद। नशीली टैबलेट तस्करी के मामले में गिरफ्तार 20 वर्षीय आरोपी महासमुंद मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल से फरार हो गया। पेट के दाहिने हिस्से में तेज दर्द और झटके आने की शिकायत के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। आरोपी की निगरानी के लिए दो पुलिस जवान तैनात थे, इसके बावजूद गुरुवार सुबह वह सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और अभिरक्षा में हुई चूक की जांच की जा रही है। ओडिशा से नशीली टैबलेट तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी जानकारी के अनुसार, सरायपाली पुलिस ने बुधवार को ओडिशा से नशीली टैबलेट की तस्करी के […]