सबरीमाला मंदिर में दुकानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर 29 मामलों में 1 लाख रुपये का जुर्माना

केरल। सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर और उसके आसपास संचालित दुकानों में नियमों की अनदेखी करना कारोबारियों को भारी पड़ रहा है। प्रशासन की संयुक्त निरीक्षण टीम ने अब तक नियमों के उल्लंघन के 29 मामले पकड़े हैं और दोषियों पर कुल 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक, मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में खाद्य सुरक्षा, साफ-सफाई, निर्धारित कीमतों और सामान की सही तौल सुनिश्चित करने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। होटलों और भोजनालयों में सबसे ज्यादा गड़बड़ी आधिकारिक बयान के अनुसार, जांच में सबसे ज्यादा अनियमितताएं होटलों और भोजनालयों में मिली हैं। इनमें साफ-सफाई की कमी, कर्मचारियों का दस्ताने और […]