National Politics: पंजाब में BJP-अकाली दल की 6 साल बाद फिर दोस्ती, यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर घमासान

नई दिल्ली। देश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां अभी से तेज होने लगी हैं। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने करीब छह साल बाद फिर गठबंधन का रास्ता चुन लिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बनना मुश्किल नजर आ रहा है। पंजाब में दोनों दलों ने साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जबकि यूपी में कांग्रेस की 125 से 130 सीटों की मांग के मुकाबले सपा ने केवल 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में दोनों राज्यों की सियासी गतिविधियों पर सबकी नजरें टिकी हैं। पंजाब में BJP-SAD […]