Bastar Dussehra 2026: पाट जात्रा पूजा के साथ कल से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा, 75 दिनों तक चलेंगी अनूठी रस्में
रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व बुधवार, 12 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। हरेली अमावस्या के पावन अवसर पर जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में पाट जात्रा पूजा विधान के साथ 75 दिवसीय ऐतिहासिक पर्व का विधिवत शुभारंभ होगा। इस अवसर पर बस्तर दशहरा की परंपरागत रस्मों के तहत मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी, पटेल, नाईक-पाईक और सेवादार रथ निर्माण के लिए आवश्यक औजार तैयार करने की पारंपरिक रस्म श्ठुरलू खोटलाश् निभाएंगे। बस्तर दशहरा समिति ने सभी सेवादारों, ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों से इस महत्वपूर्ण पूजा विधान में शामिल होने की अपील की है। 75 दिनों तक चलेगा बस्तर […]



