Raipur News: भाटागांव बस स्टैंड पर बस के अंदर मिला कंडक्टर का शव, 42 वर्षीय वसीम की मौत से मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाटागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़ी बस के अंदर कंडक्टर का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 42 वर्षीय वसीम मोहम्मद के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बरवैली गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रायपुर बस सर्विस की बस में मिला शव जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। शनिवार दोपहर बस स्टैंड पर खड़ी रायपुर बस सर्विस की बस क्रमांक CG 07 CW 9712 के अंदर वसीम मोहम्मद का […]