Korba News: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा फिर सवालों के घेरे में, जवानों का ध्यान भटकते ही चैनल गेट खोलकर फरार हुआ अपचारी बालक

कोरबा। कोरबा के कोडिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक के फरार होने का एक और मामला सामने आया है। शनिवार सुबह मुख्य द्वार खुलने के दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों का ध्यान दूसरी ओर गया, तभी चोरी के मामले में निरुद्ध बालक चैनल गेट खोलकर परिसर से बाहर निकल गया। गिनती के दौरान उसके गायब होने का पता चला, जिसके बाद संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। चोरी के मामले में 27 सितंबर को कराया गया था दाखिल जानकारी के मुताबिक, पोंडीबहार निवासी बालक को चोरी के मामले में 27 सितंबर को कोडिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह […]