चाऊमीन खाने के बाद दो सगे भाइयों की बिगड़ी हालत, 8 साल के मासूम की मौत, बड़ा भाई ICU में भर्ती
फरीदाबाद। बाजार में चाऊमीन खाने की कीमत एक परिवार को ऐसी चुकानी पड़ी कि घर में मातम छा गया। हरियाणा के फरीदाबाद में चाऊमीन खाने के कुछ देर बाद दो सगे भाइयों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों को उल्टियां होने लगीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान 8 वर्षीय छोटे भाई राघव की मौत हो गई। वहीं, 10 वर्षीय बड़ा भाई कुनाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। घटना 21 नवंबर की है। शुरुआती आशंका फूड प्वाइजनिंग की जताई जा रही है। बाजार में चाऊमीन खाने के बाद बिगड़ी तबीयत जानकारी के मुताबिक, डबुआ […]



