दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की अवैध खेती पकड़ाई , झारखंड का आरोपी पुलिस हिरासत में

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले में भी अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई है। यहां आमाघाट के नदी किनारे लगभग एक एकड़ जमीन में तरबूज और ककड़ी के बीच अफीम की खेती की जा रही थी। मौके पर सूचना मिलने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंची। एसपी और अतिरिक्त एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। झारखंड का मार्शल सांगां हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, जमीन की स्वामित्व स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है और यह जमीन सरकारी बताई जा रही है। दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में पकड़ी […]