Durg News: महिला कर्मचारी की सैलरी से बेटे के खाते में ट्रांसफर कराए डेढ़ लाख रुपये, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार
दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को महिला कर्मचारी की सैलरी में कथित हेराफेरी और पद के दुरुपयोग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी ही यूनिवर्सिटी में कार्यरत एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी पर दबाव बनाकर उसकी सैलरी का बड़ा हिस्सा हर महीने अपने बेटे के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराया। मामले की जांच में 1 लाख 49 हजार 384 रुपये के कथित गबन की पुष्टि होने के बाद मोहन नगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया। हालांकि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने से ही जमानत मिल गई। महिला कर्मचारी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला पुलिस […]


