पाकिस्तान के पेशावर में आंतकियों ने स्कूल बस में किया आत्मघाती धमाका, 4 बच्चों की मौत व 38 घायल

  पेशावर। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक स्कूल बस को निशाना बनाकर आत्मघाती कार बम धमाका किया गया। इस दर्दनाक घटना में 4 मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि 38 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास मस्तुंग जिले में हुई, जो लंबे समय से आतंकवाद और अलगाववादी हिंसा की चपेट में है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह एक आत्मघाती कार बम हमला था। हमलावर ने विस्फोटक भरी कार को बच्चों की बस के सामने उड़ा दिया। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घायलों को क्वेटा […]

‘बलूचिस्तान नहीं है पाकिस्तान’, बलूच नेता ने किया आजादी का एलान, भारत समेत वैश्विक समुदाय से मांगा समर्थन

बलूचिस्तान। बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजाद होने का एलान किया है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को राज्य में दशकों से हो रही हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान से स्वतंत्रता का एलान किया। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं हैं। उन्होंने भारत और वैश्विक समुदाय से आजादी के लिए समर्थन देने की मांग की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना फैसला दे दिया है। अब दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोग सड़कों पर हैं। उनका कहना है कि तुम मारोगे हम टूटेंगे, हम नाक बचाएंगे आओ हमारा साथ दो। बलूच लोगों […]

बलूचिस्तान : पाकिस्तान सेना पर हुआ बड़ा हमला, एक अधिकारी समेत 6 जवानों की हुई मौत; 5 घायल

  बलूचिस्तान। बलूचिस्तान में एक बार फिर पाकिस्तान सेना को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान आर्मी को टारगेट कर किए गए हमले में सेना के 6 जवानों की मौत हो गई है जबकि 5 जवान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हमला बलूचिस्तान के बोलान इलाके में हुआ है। यहां पर फ्रंटियर कोर के काफिले को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया गया था। धमाके के बाद पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। हमले में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।