पाकिस्तान में बड़ा हादसा: सरकारी अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार सुबह एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के स्त्री रोग वार्ड में हुआ, जहां नवजात बच्चों के भर्ती होने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग की घटना में 15 नवजात बच्चों की मौत होने की खबर है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने अभी मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। PIMS की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील के अनुसार, आग लगने के समय वार्ड में करीब 15 बच्चे मौजूद थे, लेकिन रात में कुछ बच्चों को छुट्टी दिए जाने की संभावना के कारण वास्तविक संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी […]



