CG Tiger Alert: औंधी में फिर दिखा बाघ, पगमार्क मिलते ही बढ़ी दहशत; बच्चों ने छोड़ा स्कूल, दिन-रात गश्त कर रहा वन अमला

  मोहला-मानपुर। महाराष्ट्र और बस्तर की सीमा से लगे औंधी इलाके में बाघ की मौजूदगी ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले करीब एक सप्ताह से गट्टेपायली और घोटियाकन्हार सहित आसपास के इलाकों में अलग-अलग समय पर ग्रामीणों ने बाघ को देखने का दावा किया है। गट्टेपायली गांव के पास मुख्य सड़क किनारे बाघ के पगमार्क मिलने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। संभावित विचरण क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और दिन-रात गश्त बढ़ा दी गई है। खेत से स्कूल तक पहुंचा बाघ का डर बाघ की मौजूदगी का असर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ नजर आ रहा है। खेती-किसानी […]