बालोद के एकलव्य स्कूल में 10वीं के छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कक्षा 10वीं के एक छात्र का शव स्कूल के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार, पिता कामता राम, निवासी ग्राम रीवागहन खेरथा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह छात्र पीटी में शामिल नहीं हुआ था। पीटी के बाद जब अन्य छात्र वापस कमरे में पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। कमरे नंबर 16 में मिला शव जानकारी के मुताबिक छात्र ने विद्यालय के कमरा […]



