स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ का जलवा, बिल्हा देश में नंबर-1; रायपुर और बिलासपुर को भी राष्ट्रीय सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में प्रदान किए पुरस्कार, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और नगरीय निकायों के महापौरों ने ग्रहण किया सम्मान रायपुर। स्वच्छता और नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई है। भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बिलासपुर जिले की नगर पंचायत बिल्हा ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, बिलासपुर को ‘स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। रायपुर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य में प्रथम पुरस्कार […]



