23 मार्च को ग्राम बंगोली में खुलेगा भगत सिंह-अंबेडकर पुस्तकालय
० जन संस्कृति मंच छत्तीसगढ़ की पहल रायपुर। भगत सिंह और उनके साथियों के शहादत दिवस पर 23 मार्च को जन संस्कृति मंच छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम बंगोली जिला रायपुर में भगत सिंह-अंबेडकर पुस्तकालय की शुरुआत होने जा रही है. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले जब जसम ने अपना 40 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया था तब ग्राम बंगोली में किसानों-मजदूरों और ग्रामीण नौजवानों के लिए एक पुस्तकालय खोलने का संकल्प लिया था.अब यह पुस्तकालय मूर्तरूप लेने जा रहा है. महान क्रांतिकारी भगत सिंह और संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के नाम से पुस्तकालय खोलने की अवधारणा यह है कि भगत सिंह पुस्तकों से गहरा लगाव रखते थे और बेहद अध्ययनशील […]



