मजदूरों-किसानों,ग्रामीणों और नौजवानों के लिए जसम ने खोला भगत सिंह-अंबेडकर पुस्तकालय
रायपुर। भगत सिंह और उनके साथियों के शहादत दिवस पर 23 मार्च को जन संस्कृति मंच छत्तीसगढ़ ने रायपुर जिले के ग्राम बंगोली में भगत सिंह-अंबेडकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले जब जसम ने अपना 40 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया था तब ग्राम बंगोली में किसानों-मजदूरों और ग्रामीण नौजवानों के लिए एक पुस्तकालय खोलने का संकल्प लिया था. अब यह पुस्तकालय लगभग सौ किताबों और 80 ज़रुरी पत्रिकाओं के साथ प्रारंभ कर दिया गया है. इस पुस्तकालय को देश के नामचीन आलोचक सियाराम शर्मा ने महत्वपूर्ण शुरुआत बताया. उन्होंने कहा कि जिस रोज़ हम यह जान लेते हैं कि हमें क्या पढ़ना और […]



