सड़क गुणवत्ता पर PWD सख्त: मानपुर-कोहका मार्ग के खराब हिस्से को उखाड़कर दोबारा बनाने के निर्देश, भरत वर्मा ने उठाया था मुद्दा

राजनांदगांव। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भाजपा नेता एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष भरत लाल वर्मा की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सख्त रुख अपनाया है। विभागीय समीक्षा बैठक में मानपुर-कोहका मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग वाले खराब हिस्से को उखाड़कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से दोबारा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता और जवाबदेही का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। PWD सचिव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने 27 नवंबर को मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मानपुर-कोहका […]