Bilaspur Lightning: खेत से रोपा लगाकर लौट रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत; एक झुलसा
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौट रहे ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण झुलस गया। जानकारी के मुताबिक, आकाशीय बिजली गिरने के बाद दोनों ग्रामीणों को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में झुलसे सुग्रीव धुरी का अस्पताल में इलाज जारी है। सीपत पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद सीपत पुलिस ने मामले में […]



