16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना! दिल्ली से बिमान बांग्लादेश की फ्लाइट मांगी, मौत की सजा और प्रत्यर्पण के बीच बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश लौटने के लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की है। भारत में दो साल से अधिक समय से निर्वासन में रह रहीं हसीना बांग्लादेश के विजय दिवस के मौके पर ढाका लौटना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने बांग्लादेश की राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से दिल्ली से ढाका तक उड़ान की व्यवस्था करने की मांग की है। उनके इस ऐलान के बाद बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज होने के आसार हैं। शेख हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने यह जानकारी दी है। उनके मुताबिक, हसीना का कहना है कि 5 अगस्त 2024 को […]



