रोज़गार मेले का सफल आयोजन, युवाओं के चेहरों पर दिखी रोज़गार मिलने की खुशी 72 को मिला अपॉइंटमेंट लेटर
ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन एवं शहर सीरतुन नबी कमिटी की संयुक्त पहल को मिला शानदार प्रतिसाद, 20 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा रायपुर। युवाओं को रोज़गार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन एवं शहर सीरतुन नबी कमिटी, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अंजुमन स्कूल, शास्त्री मार्केट के समीप, रायपुर (छत्तीसगढ़) में भव्य रोज़गार मेले का सफल आयोजन किया गया। रोज़गार मेले में बड़ी संख्या में 500 से अधिक युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न कंपनियों में अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार नौकरी के लिए पंजीयन कराकर साक्षात्कार दिया। मेले में 72 अभ्यर्थियों को रोज़गार […]



