काम की खबर: रविवार को भी खुलेंगे बैंक, RBI ने बदला नियम; 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल
नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 सितंबर, रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) को सामान्य कार्यदिवस की तरह खोलने का निर्देश दिया है। 5 दिन तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने का था खतरा दरअसल, 26 सितंबर को चौथा शनिवार है और इसके अगले दिन 27 सितंबर को रविवार है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं के कामकाज पर असर पड़ने की स्थिति […]



