राजनांदगांव कॉलोनी लेआउट में बड़ी गड़बड़ी, आवास-पर्यावरण विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड

  राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के आवास-पर्यावरण विभाग के ज्वॉइंट डायरेक्टर सूर्यभान सिंह ठाकुर और डिप्टी डायरेक्टर कमला सिंह को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर नगर पालिका निगम राजनांदगांव की सत्यम कॉलोनी के लेआउट में कथित हेरफेर और करोड़ों रुपये की हानि पहुँचाने का आरोप है। सस्पेंड होने से पहले दोनों अधिकारियों को “कारण बताओ” नोटिस भी जारी किया गया था। संचालनालय ने 20 नवंबर 2025 को इस मामले की जांच के लिए एक समिति भी गठित की थी। जांच रिपोर्ट में दोनों अधिकारियों को प्रथम दृष्टया कदाचार का दोषी पाया गया। निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि सूर्यभान सिंह ठाकुर को नगर तथा ग्राम निवेश […]