प्रशासनिक अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव किशन राठौर निलंबित, कई गंभीर आरोप सही पाए गए
गौरेला – पेंड्रा -मरवाही। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में प्रशासनिक लापरवाही और अनुशासनहीनता पर जिला पंचायत ने सख्त कार्रवाई की है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने ग्राम पंचायत सेमरा के तत्कालीन और वर्तमान में तरईगांव में पदस्थ सचिव किशन राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में सचिव पर लगे कई गंभीर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। इनमें शासकीय प्राथमिक शाला भवन के ध्वस्तीकरण और पुनर्निर्माण में नियमों की अनदेखी, मनरेगा कार्यों में अवैध रूप से मशीनों का उपयोग, सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग, न्यायालय और विभागीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा शासकीय सेवक रहते हुए राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी शामिल है। […]



