CG News: छत्तीसगढ़ को नवरात्रि की सौगात, रायपुर से रावघाट और कुरुद के लिए चलेंगी 3 नई मेमू ट्रेनें

रायपुर। नवरात्रि के अवसर पर छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। रेल मंत्रालय ने राज्य में तीन नई मेमू ट्रेन सेवाओं के परिचालन को मंजूरी दी है। इनमें रायपुर से रावघाट के बीच एक और रायपुर से कुरुद के बीच दो मेमू सेवाएं शामिल हैं। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से इन रेल सेवाओं की स्वीकृति की जानकारी दी है। ताड़ोकी से आगे रावघाट तक पहुंचेगी रेल सेवा बस्तर संभाग में अब तक रेल सेवा कांकेर जिले के ताड़ोकी तक संचालित हो रही थी। नई मंजूरी के बाद ट्रेन सेवा को ताड़ोकी से लगभग […]