राहुल गांधी का लोकसभा में आक्रामक भाषण: “हम किससे तेल खरीदेंगे, यह फैसला अमेरिका करता है”
नई दिल्ली। संसद में लंबे गतिरोध के बाद लोकसभा में बजट 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने मार्शल आर्ट्स ‘जिउ-जित्सु’ के उदाहरण से की। उन्होंने कहा कि जिउ-जित्सु में पकड़ और दबाव साफ दिखता है, लेकिन राजनीति में यह नजर नहीं आता कि ‘चोक’ कहां हो रहा है और दबाव कहां डाला जा रहा है। भू-राजनीति और आर्थिक सर्वे पर टिप्पणी राहुल गांधी ने आर्थिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है। उनके मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बढ़ रही है। अमेरिका-आधारित वैश्विक व्यवस्था […]



