राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- ‘वोट गया तो संविधान और कानून बनाने वाला सिस्टम भी गया’
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए। करीब सवा घंटे की देरी से शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि भारत में एंटी-इन्कंबेंसी एक मजबूत राजनीतिक प्रवृत्ति रही है, लेकिन उनका आरोप है कि भाजपा शासित राज्यों में यह प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और यदि वोट की विश्वसनीयता प्रभावित होती है तो इसका असर संविधान और संस्थानों पर भी पड़ता है। ‘एंटी-इन्कंबेंसी खत्म कैसे हो जाती है?’ राहुल गांधी ने […]



