रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया कृषि विकास अधिकारी, ACB की बड़ी कार्रवाई
अंबिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी अवैध बीज भंडारण के झूठे आरोप लगाकर कार्रवाई का डर दिखाते हुए रिश्वत मांग रहा था। जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर निवासी अजीत कुमार कश्यप ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। वह साईं भव्या सीड्स में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी के बचे हुए धान और मक्का के बीज अंबिकापुर स्थित मां महामाया कोल्ड स्टोरेज में रखे गए थे। इसी दौरान कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत को बीज भंडारण की जानकारी मिली। उसने शिकायतकर्ता […]



