CG News: CM विष्णुदेव साय ने दुर्ग को दी बड़ी सौगात, रेंज साइबर क्राइम थाना और रुआबांधा पुलिस चौकी का किया लोकार्पण
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और नशे के खिलाफ लड़ाई को तेज करने के लिए दुर्ग पुलिस ने एक नई पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को भिलाई के सेक्टर-6 में करीब 35 लाख रुपये की लागत से तैयार रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही रुआबांधा पुलिस चौकी का भी शुभारंभ किया गया। वहीं, नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस के विशेष अभियान ‘संकल्प अभियान–नशा मुक्ति’ की शुरुआत भी की गई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दुर्ग रेंज के तीन जिलों को मिलेगी […]



