महिला आरक्षण पर मायावती का समर्थन, लेकिन SC-ST महिलाओं के लिए 33% कोटे में अलग आरक्षण की उठाई मांग

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। हालांकि, उन्होंने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के भीतर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था करने की मांग की है। मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इससे सदियों से शोषित, पीड़ित और उपेक्षित महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की मांग मायावती ने कहा कि बसपा शुरू से ही सभी वर्गों की महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और राजनीति में उचित अवसर की पक्षधर रही है। पार्टी […]