CG Transfer News: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 से ज्यादा सहायक वन संरक्षकों का तबादला; देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को अलग-अलग वन मंडलों और विभागीय संस्थानों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन अधिकारियों की बदली पदस्थापना आदेश के अनुसार राम कुमार सिदार को मंडल प्रबंधक, कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम, कवर्धा पदस्थ किया गया है। विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी बस्तर, वनमंडल बस्तर भेजा गया है। वहीं अमिता गुप्ता को उप प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नया रायपुर की जिम्मेदारी दी […]