स्वच्छता सिर्फ सुविधा नहीं, विकसित और स्वस्थ समाज की बुनियाद है: शालू जिंदल
भुवनेश्वर। जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय (रायगढ़) की कुलाधिपति शालू जिंदल ने कहा कि सुलभ और गरिमापूर्ण स्वच्छता केवल एक नागरिक सुविधा नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और विकसित समाज की अनिवार्य बुनियाद है। उन्होंने सामाजिक विकास में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वच्छता से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होता है और सार्वजनिक स्वास्थ्य को मजबूती मिलती है। सोमवार को शालू जिंदल ने भुवनेश्वर नगर निगम की मेयर सुलोचना दास के साथ मिलकर एक पूर्ण सुसज्जित, ट्रक-माउंटेड ‘मोबाइल सैनिटेशन यूनिट’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिंदल फाउंडेशन द्वारा प्रदान की गई यह इकाई शहर में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों, त्योहारों […]



