कूटनीतिक अभियान : वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की पोल खोलेंगे देश के सात सांसद; सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन
दिल्ली। भारत अब पाकिस्तान के आतंकवाद को लेकर बड़ा कूटनीतिक अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत देश के सभी राजनीतिक दलों के करीब 40 सांसदों की टीम सात समूहों में बंटकर दुनियाभर के प्रमुख देशों की यात्रा करेगी। इस अभियान का नेतृत्व कांग्रेस नेता शशि थरूर कर सकते हैं। इस खबर पर केरल कांग्रेस ने खुशी जताई है और केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की है। अभियान का क्या है उद्देश्य ? केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद को लगातार समर्थन देने की सच्चाई को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने लाया जाए। इसमें विशेष रूप से भारत की तरफ से हाल ही में […]



