अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान : श्रेयस अय्यर कप्तान,वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका

  नई दिल्ली . भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। दिल्ली में होंगे सीरीज के तीनों मुकाबले भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के सभी तीन मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला टी20 — 13 सितंबर दूसरा टी20 — 15 सितंबर तीसरा टी20 — 17 सितंबर यानी पांच दिनों के भीतर सीरीज के तीनों मुकाबले खेले जाएंगे। […]