Meerut News: सजा से पहले कोर्ट में मुस्कान और साहिल की पेशी, जज ने पूछा- आखिरी बार कुछ कहना है?

मेरठ। चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत अब सजा के चरण में पहुंच चुकी है। सजा सुनाए जाने से पहले आरोपी मुस्कान रस्तौगी और साहिल शुक्ला को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला जज के सामने पेश किया गया। दोनों की अलग-अलग पेशी हुई। इस दौरान अदालत ने दोनों को अपनी बात रखने का अवसर दिया और पूछा कि सजा सुनाए जाने से पहले वे कुछ कहना चाहते हैं या नहीं। कोर्ट में हुई संक्षिप्त सुनवाई जेल प्रशासन के मुताबिक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई ज्यादा देर नहीं चली। न्यायालय ने मामले से जुड़े कई पहलुओं पर दोनों से सवाल किए। इनमें फॉरेंसिक रिपोर्ट से जुड़े बिंदु भी […]