Chhattisgarh News: सरकारी हेलीकॉप्टर के बीमा दावे में 4 साल की देरी, छत्तीसगढ़ सरकार ने Oriental Insurance को 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट

  रायपुर। शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निपटारे में चार साल से अधिक की देरी को छत्तीसगढ़ सरकार ने गंभीरता से लिया है। राज्य शासन ने द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। विमानन संचालनालय ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए कंपनी के खिलाफ यह कार्रवाई की है। मामला मई 2022 में रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुए राज्य शासन के हेलीकॉप्टर से जुड़ा है। शासन ने हेलीकॉप्टर का बीमा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से कराया था और बीमा प्रीमियम का पूरा भुगतान किया गया था। दुर्घटना के बाद राज्य सरकार की ओर से बीमा दावा प्रस्तुत किया गया, लेकिन कंपनी ने […]