सरोज पांडेय का बड़ा बयान: महिलाओं को अब वोटर नहीं, नेतृत्वकर्ता के रूप में मिलेगी पहचान, 33% आरक्षण से नए युग की शुरुआत
रायपुर. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने कहा कि अब तक महिलाओं को सिर्फ वोटर के तौर पर देखा जाता रहा है, लेकिन 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने के बाद वे राजनीति में नए युग की शुरुआत करेंगी और नेतृत्व की भूमिका में नजर आएंगी। महिला आरक्षण पर भाजपा की सक्रियता नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा संसद के भीतर और बाहर लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में पार्टी 15 अप्रैल को रायपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से दी गई। रायपुर में होगा बड़ा आयोजन महिला एवं बाल विकास […]



