डोंगरगढ़ भाजपा में बगावत तेज : 111 के बाद 26 और नेताओं ने दिया इस्तीफा,परिवारवाद और गुटबाजी के लगाए आरोप

० पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष, महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी भी हुए अलग   डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष लगातार गहराता जा रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर संगठन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस्तीफा देने वालों में पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बलविंदर सिंह भाटिया समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हैं। जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को भेजे गए इस्तीफा पत्र में कार्यकर्ताओं ने शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोट पर परिवारवाद, गुटबाजी और समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार […]

Gen Z प्रदर्शन के आपत्तिजनक पोस्टरों पर पुलिस सख्त, वायरल फोटो-वीडियो की भी होगी जांच

  ० रायपुर समेत प्रदेशभर में मिली शिकायतों के बाद कार्रवाई की तैयारी, पोस्टर लहराने वालों के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों की भी होगी पहचान रायपुर। नीट-2026 पेपर लीक के विरोध में रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में Gen Z संगठन के प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से लहराए गए आपत्तिजनक पोस्टरों और सोशल मीडिया पर वायरल फोटो-वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विभिन्न जिलों से शिकायतें मिलने के बाद संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस केवल प्रदर्शन में आपत्तिजनक पोस्टर लेकर शामिल लोगों की ही नहीं, बल्कि उन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड और प्रसारित […]

CG PSC घोटाले पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कहा- NEET पर युवाओं की हितैषी बनने का कर रही पाखंड

  ० भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास बोले- कांग्रेस राज में भर्ती परीक्षाओं में हुआ संगठित भ्रष्टाचार, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG PSC) भर्ती घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया और भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस NEET परीक्षा को लेकर युवाओं की हितैषी बनने का दावा कर रही है, जबकि छत्तीसगढ़ में हुए पीएससी घोटाले पर उसने कभी जवाब नहीं दिया। ‘PSC घोटाला युवाओं […]

डोंगरगढ़ भाजपा में बड़ा बवाल: 111 कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा, मंडल अध्यक्ष पर गुटबाजी और परिवारवाद के आरोप

  ० सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस्तीफा पत्र, संगठन की कार्यशैली से नाराजगी; भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। शहर भाजपा मंडल के 111 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सामूहिक इस्तीफे की खबर सामने आते ही जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि शहर मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराजगी इस पूरे घटनाक्रम की मुख्य वजह है। सोशल मीडिया पर जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम संबोधित सामूहिक इस्तीफा पत्र भी वायरल हो रहा है। पत्र में कार्यकर्ताओं […]

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की केंद्रीय टोली में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को जिम्मेदारी

० रूप कुमारी चौधरी और अनुराग सिंह देव को मिली जगह, 10 से 15 अगस्त तक देशभर में चलेगा तिरंगा यात्रा अभियान रायपुर। भाजपा के ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान के लिए गठित आठ सदस्यीय केंद्रीय टोली में छत्तीसगढ़ से श्रीमती रूप कुमारी चौधरी और अनुराग सिंह देव को शामिल किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय ने इसकी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का जनआंदोलन बन चुका है। इस वर्ष भी अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की गई है। भाजपा के […]

छत्तीसगढ़ भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, किरण देव बोले- नेपाल-बांग्लादेश जैसी अराजकता फैलाने की साजिश सफल नहीं होगी

० NEET छात्र आंदोलन में कांग्रेस पर घुसपैठ का आरोप, बोले- छात्रों के मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, विपक्ष कर रहा राजनीति रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। गुरुवार को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुनियोजित तरीके से भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करना चाहती है, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था और जागरूक जनता के कारण उसके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। किरण देव ने आरोप लगाया कि NEET और अन्य छात्र मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर चल […]

राजीव भवन बवाल: कांग्रेस के 12 नेताओं पर एक और FIR, पुलिस पर बोतल-पत्थर फेंकने का आरोप

० भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान हंगामे के मामले में खम्हारडीह थाने में केस दर्ज, वीडियो फुटेज के आधार पर जांच तेज रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। खम्हारडीह थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश कुमार गौतम की शिकायत पर कांग्रेस के 12 नामजद नेताओं समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बल प्रयोग और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में भाजपा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन का घेराव किया जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस कार्यालय की […]

रायपुर में भाजपा के राजीव भवन घेराव के दौरान बवाल, SI समेत 16 पुलिसकर्मी घायल

० भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के टकराव के बीच धक्का-मुक्की, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल; पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के घेराव के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से मौके पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर सहित करीब 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला रामकृष्णा केयर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती पुलिस जवानों से मुलाकात […]

दिल्ली में अमित शाह से मिली छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया टीम, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की सराहना

  नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की टीम ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में अमित शाह ने छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया टीम के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम के कार्य की प्रशंसा की तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की […]

2028 मिशन की तैयारी में भाजपा: प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रकोष्ठों को मिली नई जिम्मेदारियां

  ० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को दिए ‘चार मंत्र’, सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। रायपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित सभी 17 प्रकोष्ठों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी रणनीति, संगठन विस्तार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विस्तार से मंथन किया गया। प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को पार्टी के सभी 17 प्रकोष्ठों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की […]