सीएम विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा: अब 200 यूनिट तक में मिलेगा हाफ बिजली बिल का लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना में महत्वपूर्ण बदलाव करने का ऐलान किया है। विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि अब 100 यूनिट तक की हाफ बिजली बिल योजना को संशोधित करते हुए इसे 200 यूनिट तक लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस निर्णय से राज्य के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। पहले जहां केवल 100 यूनिट तक ही आधा बिल लिया जाता था, वहीं अब 200 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को हाफ बिल का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य में रूफटॉप सोलर की मांग तेज़ी से बढ़ रही है, […]

सीएम विष्णुदेव साय को विश्व विख्यात ‘बस्तर दशहरा’ के लिए मिला न्यौता, सांसद महेश कश्यप ने की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बस्तर सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति, जगदलपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 75 दिनों तक चलने वाला यह पर्व हरेली अमावस्या से प्रारंभ होकर आश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी शुरुआत 24 जुलाई को पाटजात्रा पूजा विधान के साथ हुई है। आगामी प्रमुख आयोजनों में 21 सितंबर को काछनगादी पूजा, 29 सितंबर को बेल पूजा और 4 अक्टूबर […]

सीएम विष्णुदेव साय ने राजधानी में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों के नाम दिया संदेश

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने 79वां स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में तिरंगा फहराया। सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए एकजुट होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश दिया। प्यारे प्रदेशवासियों, जय जोहार… आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1. आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का दिन है। अंग्रेजी साम्राज्यवाद से लड़ते हुए हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों […]

सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल, महत्वपूर्ण मुद्दों पर लिए जाएंगे निर्णय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 04 जून क़ो 2025 को दोपहर 12.00 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बैठक में मानसून के पहले कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।  

छत्तीसगढ़ में फिर से भरे जाएंगे महतारी वंदन योजना का फॉर्म, सीएम साय ने किया ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुडी अपडेट सामने आई है. जानकारी के अनुसार महतारी वंदन योजना के फॉर्म फिर से भरे जाएंगे।,जिसे लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने घोषणा भी कर दी है। जिसके अनुसार जिन महिलाओं के नाम इस योजना में छूट गए हैं उन्हें फिर से मौका मिलेगा।आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में राज्य की करीब 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की बहुप्रतीक्षित महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं को अब एक और मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि जल्द ही इस योजना के लिए […]

छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम और आयोगों में किया गया आंशिक बदलाव, नये सिरे से दी गई जिम्मेदारी

  रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की सहमति के बाद सरकार ने कुछ निगम-मंडल और आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों को बदल दिया है। शासन से जारी किए गए आदेश के अनुसार शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष, चन्द्रकान्ति वर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष, श्रीनिवास राव मद्दी को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष तथा केदार नाथ गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्तियों में बदलाव के कारण नहीं बताए गए हैं। फिर भी, माना जा रहा है कि पार्टी में उच्चस्तर से आई अनुशंसा के बाद ज़िम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। जबकि इन पदों […]