महतारी वंदन योजना पर विधानसभा में हंगामा, आंकड़ों में गड़बड़ी का आरोप; मंत्री के जवाब से नाराज कांग्रेस का वॉकआउट
० पोर्टल नहीं खुलने और लाभार्थियों की संख्या में अंतर पर विपक्ष ने उठाए सवाल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- ‘सुशासन की सरकार है, हमें सीख न दें’ रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन महतारी वंदन योजना को लेकर सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने योजना के आंकड़ों में गड़बड़ी और मार्च 2024 से पोर्टल बंद होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जवाब और “हमें सीख न दें” वाली टिप्पणी के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। […]



