विदेश दौरे से लौटे सीएम साय,माना एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान और दक्षिण कोरिया की अपनी हाल की यात्रा को लेकर रायपुर लौटने के बाद मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हालिया जापान दौरे से भारत में अगले दस वर्षों में लगभग छह लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। यह निवेश न केवल देश की अर्थव्यवस्था को नई ताक़त देगा बल्कि छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक रूप से उभरते राज्यों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी हाल की जापान यात्रा ने छत्तीसगढ़ को इस दिशा में सीधे तौर पर जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदृष्टि और नेतृत्व लगातार हमें […]

सीएम साय विदेश यात्रा से लौटे स्वदेश, दोपहर तक पहुंचेंगे रायपुर, स्वागत की जोरदार तैयारी

रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये है। राजधानी दिल्ली में उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री, मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा और युवा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर ढाई बजे सीएम साय रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहाँ सरकार के सीनियर मंत्री, पार्टी के बड़े पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, पीएम का यह विदेश दौरा दोनों देशों की ऐतिहासिक मित्रता को और गहरा बनाएगी. उन्होंने जोर देकर कहा, “भारत और जापान की दोस्ती […]

सीएम साय पहुंचे टोक्यो: ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना

० छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। टोक्यो का यह सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता है और यही भाव छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी झलकता है। उल्लेखनीय है कि भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार […]

सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले सीएम साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

रायपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। हेलीकॉप्टर से उतरकर सीएम साय वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं। उनके साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद हैं। फिलहाल तकनीकी दल जांच और मरम्मत में जुटा है। मुख्यमंत्री आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ के चंदायी में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, जबकि महासमुंद में सिंदूर पार्क का शुभारंभ और वृहद वृक्षारोपण चरण पादुका कार्यक्रम में भाग लेंगे।  

सीएम साय की अध्यक्षता में 30 जुलाई को होगी कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (केबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगी। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 जुलाई को दिल्ली दौरे पर भी जाएंगे . इस दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ के सांसदों से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सीएम साय की मुलाकात संभव है.  

सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी: पीएम मोदी के विचारों ने बढ़ाया उत्साह, छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव की अपील

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना और इसे प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जन-भागीदारी और सकारात्मक प्रयासों की चर्चा करते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित लोगों को पहचान और सम्मान मिलता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी के साथ स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम […]

सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक 18 जून को,मानसून सत्र की रणनीति पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे से आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए जाने की संभावना है, जिनमें किसानों के हित, शहीद अधिकारी के परिवार को न्याय और मानसून सत्र की रणनीति जैसे विषय शामिल हैं। इस बार की कैबिनेट बैठक का एजेंडा खरीफ सीजन को केंद्र में रखकर तैयार किया जा सकता है। राज्य के किसानों को समय पर बीज और खाद उपलब्ध कराने, सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा, और कृषि योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की संभावना है। खरीफ की शुरुआत से पहले उठाए गए ये कदम […]

सीएम साय ने अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया अवलोकन: बलदाकछार में पहुँची बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं की सुविधा

रायपुर। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम बलदाकछार पहुँचे, जहाँ उन्होंने अटल डिजिटल सेवा केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र संचालक व्हीएलई रोशन लाल पटेल से सेवा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और संचालन प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान बलदाकछार की बिसनी बाई ध्रुव एवं ग्राम घिरघोल की सविता ने अपने बैंक खाते से एक-एक हजार रुपये की राशि निकालकर डिजिटल सुविधा का प्रत्यक्ष लाभ उठाया। मुख्यमंत्री साय ने इस पहल को गांव के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सेवा केंद्रों से अब ग्रामीणों को बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। एक […]

सीएम साय ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर किया पोस्ट,लिखा – ‘तुमने कहा “मोदी को बोलो” मृत्यु के उपहास में…, अब सुनो हमारा गर्जन अपनी अंतिम सांस में’,

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिसमें करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, लिख चुके हैं फिर लिखेंगे बार-बार इतिहास में… होंगे शत्रु सदा विफल हमसे द्वन्द के प्रयास में… तुमने कहा “मोदी को बोलो” मृत्यु के उपहास में… अब सुनो हमारा गर्जन अपनी अंतिम साँस में… गौरवान्वित और भावुक महसूस करते हुए यह पंक्तियाँ पहलगाम की हर बहन को समर्पित कर रहा हूँ। बता दें […]

सीएम साय ने रद्द किया मुंबई दौरा ,वापस लौटकर दिनेश मिरानिया की अंतिम यात्रा में हुए शामिल ,अर्थी को दिया कांधा

रायपुर। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। देश के अलग-अलग राज्यों से घूमने के ले कश्मीर गए लोगों को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया। इसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया की भी मौत हो गई। आतंकवादियों ने उनके सिर पर गोली मारी थी। दिनेश मिरानिया के मौत की जानकरी मिलते ही उनके परिजनों समेत राजधानी के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय समेत अन्य नेताओं और अधिकारियों ने दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार देर शाम दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर कार्गो विमान से रायपुर लाया गया और आज यानी गुरूवार […]