जल संरक्षण पर सीएम साय का बड़ा फोकस, मार्च 2028 तक सभी जल संरचनाएं पूरी करने के निर्देश

० जल जीवन मिशन के काम मिशन मोड में होंगे पूरे, कलेक्टरों को नियमित समीक्षा और बाधाओं के तत्काल समाधान के निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने को लेकर सरकार ने अब काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जल संचय और जल जीवन मिशन के शेष कार्य मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जल संरचनाओं को मार्च 2028 तक पूर्ण करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री […]

छात्राओं को पैदल कलेक्ट्रेट जाना पड़ा तो भड़के CM साय, बोले- बुनियादी सुविधाओं के लिए बच्चियों को निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं

  रायपुर। सरगुजा के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं को अपनी समस्याएं लेकर पैदल कलेक्ट्रेट की ओर निकलना पड़ा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे गंभीरता से लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विद्यालय में लंबे समय से बिजली समेत अन्य समस्याएं बने रहने और छात्राओं को अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने के लिए पैदल निकलने की नौबत आने पर नाराजगी जताई। ‘बुनियादी सुविधाओं के लिए पैदल निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं’ सीएम साय ने कलेक्टर से कहा कि बच्चियों को अपनी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालय से […]

CG Cabinet Meeting: 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकता है फैसला

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में होगी। बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।बैठक को आगामी दिनों में सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

CG News: कृष्ण भक्ति में डूबा रायपुर, CM विष्णुदेव साय ने किया राधा रासबिहारी का अभिषेक; बोले- धर्म और लोककल्याण की राह दिखाता है श्रीकृष्ण का जीवन

  रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन के श्री श्री राधा रासबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास चरम पर रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शंख अभिषेक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं के साथ मुख्यमंत्री ने भी ‘हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे’ महामंत्र का घोष किया। बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों के बीच पूरा मंदिर परिसर कृष्णमय नजर आया। जन्माष्टमी सिर्फ उत्सव नहीं, जीवन-दर्शन अपनाने का अवसर मुख्यमंत्री […]

साय सरकार में बुनकरों और महिला समूहों को रोजगार का संबल, अगस्त में 589.31 लाख रुपये का पारिश्रमिक भुगतान

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ग्रामोद्योग विभाग लगातार काम कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में अगस्त 2026 में प्रदेश के बुनकरों और महिला समूहों को कुल 589.31 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे उनके बैंक खातों में RTGS के माध्यम से भेजा गया। ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा के नेतृत्व में अगस्त माह में प्रदेश के 26 जिलों की 121 बुनकर सहकारी समितियों के माध्यम से बुनाई कार्य के लिए 397.31 लाख रुपये का पारिश्रमिक भुगतान किया गया। वहीं 873 महिला स्व-सहायता […]

रक्षा, क्लीन एनर्जी और AI के लिए छत्तीसगढ़ बनेगा Critical Minerals का बड़ा केंद्र

० आठवीं ट्रेंच में छत्तीसगढ़ के पांच ब्लॉक नीलामी के लिए शामिल, मुख्यमंत्री ने निवेशकों से सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान ० ई-रेत संगवारी और टिन पोर्टल से आम लोगों व आदिवासी परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ ० पीएम आवास हितग्राहियों को सस्ती रेत और दंतेवाड़ा में टिन कारोबार को पारदर्शी बनाने की पहल रायपुर। रक्षा उपकरणों, क्लीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों के लिए जरूरी महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ तेजी से अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है। राज्य में लिथियम, ग्रेफाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स, टंग्स्टन, वैनेडियम और गैलियम समेत कई महत्वपूर्ण खनिजों की संभावनाएं मौजूद हैं। इससे छत्तीसगढ़ भारत की रणनीतिक […]

रक्षाबंधन पर सीएम साय का बड़ा संदेश, बोले- बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल

  रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व स्नेह और उल्लास के साथ मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है और यह प्रदेश की सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। महिला सशक्तिकरण को बताया सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का पर्व है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में महिला पत्रकारों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, […]

श्रमिकों के बच्चों के सपनों को मिली उड़ान, बड़े निजी स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई कराएगी साय सरकार

  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के सम्मान समारोह में कहा कि श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने योजना के तहत पढ़ रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की और शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत 1.45 लाख से अधिक श्रमिकों को 39.67 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता राशि डीबीटी के […]

CM साय का बड़ा ऐलान: कंवर समाज के भवनों के लिए 1.55 करोड़ की सौगात, रायपुर को मिले 70 लाख

  रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कंवर समाज के भवन निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 55 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंवर समाज पूरे देश में तेजी से संगठित हो रहा है। समाज की एकजुटता को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है और सरकार समाज के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ समारोह में प्रदेश अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी, कार्यकारी अध्यक्ष थान सिंह दीवान, […]

वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ ने रखा युवा अर्थव्यवस्था का रोडमैप: 6 लाख एआई प्रशिक्षित विद्यार्थी, 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप

0 सीएम साय का जोर-युवाओं को जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनाना नई दिल्ली। नई दिल्ली में शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वैश्विक आर्थिक जगत की प्रमुख हस्तियों के बीच छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति, निवेश की संभावनाओं और विकास के भविष्य के रोडमैप को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। फोरम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सहित देश-दुनिया की अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज और पारंपरिक उद्योगों की अर्थव्यवस्था नहीं है। राज्य कृषि, […]