सुकमा में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, IED ब्लास्ट में दो जवान घायल, एक नक्सली को किया ढेर
सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से मंगलवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां डीआरजी ,सीआरपीएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों की टीम नक्सलियों की गतिविधियों को देखते हुए जंगल में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। उसी दौरान नक्सलियों ने पहले से घात लगाकर IED ब्लास्ट किया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। हालांकि, जवानों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को मार गिराया।नक्सली अपने ‘शहीदी सप्ताह’ के दौरान इलाके में सक्रिय हैं, और इसी क्रम में उन्होंने घात लगाकर जवानों पर हमला कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुकमा […]



