छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 सितंबर से बढ़ेगी बारिश; बस्तर में भारी बारिश के आसार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। बारिश थमने के बाद प्रदेश में तापमान बढ़ा है और उमस ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा और बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके बाद 10 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 12 सितंबर से बस्तर में […]



