Giridih Road Accident: पारसनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलटी, सूरत के पति-पत्नी की मौत, 12 से अधिक घायल
गिरिडीह। झारखंड के प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पारसनाथ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। मधुबन के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में सूरत निवासी पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना बीती रात हुई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। पारसनाथ दर्शन के बाद टाटानगर जा रहे थे श्रद्धालु जानकारी के मुताबिक, गुजरात के सूरत से करीब 50 जैन श्रद्धालु पारसनाथ में दर्शन […]



