1 दिसंबर से बदलेंगे कई वित्तीय नियम, SBI से ICICI तक क्रेडिट कार्ड ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर
नई दिल्ली। नवंबर का महीना समाप्त होने में अब 48 घंटे से भी कम समय बचा है। इसके साथ ही 1 दिसंबर 2026 से बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और कमोडिटी ट्रेडिंग से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और वित्तीय लेनदेन पर पड़ सकता है। ऐसे में महीने की शुरुआत से पहले इन नियमों को जानना जरूरी है। SBI क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को झटका भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए 1 दिसंबर से नए शुल्क लागू होने जा रहे हैं। नए नियमों के तहत ट्रांसपोर्टेशन और पेट्रोल पंप पर 30,000 रुपये […]



