Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, पूजा से पहले तैयार कर लें सामग्री की पूरी लिस्ट
Chhath Puja 2026: लोक आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर से शुरू हो रहा है। बिहार और झारखंड समेत अब देश के अलग-अलग राज्यों में भी छठ पूजा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनायी जाती है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना करते हैं। पर्व की शुरुआत होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी सामग्रियों की खरीदारी पहले ही कर लेना बेहतर है। आइए जानते हैं छठ पूजा में किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है और कौन-सी पांच […]



