आज का पंचांग 18 मई : आज ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति वैशाख 28, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण पंचमी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 05, जिल्काद 19, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पंचमी तिथि प्रातः 05 बजकर 58 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र सायं 06 बजकर 53 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग प्रातः 06 बजकर 43 मिनट तक उपरांत शुक्ल यो का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 05 बजकर 58 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

18 मई को अंतरिक्ष में भारत की बड़ी छलांग, ISRO लॉन्च करेगा 101वां सैटेलाइट RISAT-18

दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 18 मई को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। इसरो इस दिन अपना 101वां उपग्रह अंतरिक्ष में भेजेगा, जिसका नाम RISAT-18 है। यह उपग्रह पृथ्वी पर नजर रखने और निगरानी करने की हमारी क्षमता को और बढ़ाएगा। इस उपग्रह को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान के जरिए श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा, जिसे PSLV-C61 भी कहते हैं। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसरो ने इसी साल जनवरी में श्रीहरिकोटा से अपना 100वां रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। अब 18 मई को भारत का 101वां उपग्रह RISAT-18 लॉन्च किया जाएगा, […]