ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; जांच में निकली फर्जी
० बेंगलुरु में ISRO मुख्यालय की घंटों तलाशी, डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ता रहा तैनात; साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और बाद में यह धमकी फर्जी साबित हुई। पुलिस के अनुसार, एहतियात के तौर पर मुख्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और भवन के प्रत्येक हिस्से […]



