Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक में भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत; महिला समेत बुजुर्ग ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने चार जिंदगियां छीन लीं। छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोगों समेत स्कॉर्पियो सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों में से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्कॉर्पियो सवार बुजुर्ग ने […]


